आईपीएल टीम RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। गाजियाबाद की इंदिरापुरम निवासी महिला का दावा है कि यश दयाल महिला के साथ पिछले पाँच साल से रिलेशनशिप में है।
पीड़ित महिला 21 जून 2025 को मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि यश दयाल ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी कहा कि यश के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया।
इसके बाद पीड़िता ने 25 जून 2025 को एक्स पर पोस्ट कर सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस से मदद की गुहार की। पीड़िता ने यश यादव के साथ तस्वीर भी साझा कर आपबीती सुनाई है
पीड़िता की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। रविवार (29 जून 2025) को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। वहीं, पुलिस ने यश दयाल को भी बयान दर्ज कराने का नोटिस भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में 21 जुलाई 2025 तक रिपोर्ट देने के निर्देश मिले हैं।
बता दें कि आईपीएल 2010 में यश दयाल की गेंद पर ही रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाए थे। इसके बाद से रिंकू सिंह स्टार बन गए थे। तब यश दयाल गुजरात टाइटंस की टीम से खेलते थे।