Sunday, March 9, 2025

इनकम टैक्स में छूट के बाद मिडल क्लास को एक और राहत, RBI ने घटाई ब्याज दरें: अब हुई 6.25%, घट जाएगी होम लोन की EMI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति में बदलाव करते हुए ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। RBI ने रेपो रेट को 6.5% से कम करके 6.25 कर दिया है। RBI का मौद्रिक नीति में कोई बदलाव करने का यह फैसला 2 साल बाद आया है। 2 साल से लगातार RBI रेपो रेट पर यथास्थिति बनाए हुए थी।

ब्याज दरों में कमी का फैसला पाँच वर्षों बाद आया है। इससे पहले 2020 में ब्याज दरें कम की गई थीं। यह RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का पहला बड़ा कदम है। RBI के इस फैसले का सीधा असर उन लोगों को होगा, जिनके होम लोन चल रहे हैं। उनकी EMI में कमी आ सकती है।

RBI का यह फैसला हालिया बजट में इनकम टैक्स में इनकम टैक्स छूट की सीमा को बढ़ा कर ₹12 लाख तक किए जाने के बाद आया है। इन संकेतों से लग रहा है कि सरकार और RBI दोनों ही, देश में अब खपत को बढ़ाना चाहते हैं।