Sunday, July 13, 2025

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का X अकॉउंट भारत में बंद, फैलाता था देश विरोधी खबरें

भारत में समाचार एजेंसी रॉयटर्स के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट को शनिवार (5 जुलाई 2025) को बंद कर दिया गया है। हालाँकि, इस कदम का कारण अभी तक साफ नहीं है।

भारत में रॉयटर्स का अकाउंट सर्च करने पर लिखा आ रहा है कि ‘@रॉयटर्स को कानूनी माँग के जवाब में भारत में बंद कर दिया गया है।’ रॉयटर्स ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यह पाबंदी सिर्फ भारत के लिए है। यानी देश के बाहर यह अकाउंट आसानी से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि रॉयटर्स के दूसरे अकाउंट जैसे ‘रॉयटर्स टेक न्यूज’ और ‘रॉयटर्स फैक्ट चेक’ भारत में अब भी चल रहे हैं।

इससे पहले ऑपइंडिया ने रॉयटर्स द्वारा भारत विरोधी खबरें फैलाने का आरोप लगाया था।