Monday, January 13, 2025

राजस्व सचिव IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा बने RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की ली जगह

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारत के केंद्रीय बैंक ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे 11 दिसंबर 2024 से तीन वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर रहेंगे। वह वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खत्म हो रहा है। संजय मल्होत्रा को साल 2022 में RBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। नवंबर 2020 में REC के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक बने। इससे पहले वे अतिरिक्त ऊर्जा सचिव थे। अपने 30 साल के कार्यकाल में वे ऊर्जा, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन विभाग में रहे। उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की और अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री ली है।