हिन्दू संगठन से जुड़े लोग पुलिस के साथ वहाँ पहुँच गये और प्रार्थना को रोक दिया। वहाँ मौजूद महिलाओं ने इसका बाद हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में बहसबाजी और धक्का-मुक्की होने लगी।
दोनों पक्ष तोरवा थाने पहुँचे। ईसाई समुदाय के लोगों ने घर में जबरदस्ती घुसने और मारपीट का आरोप लगाया जबकि हिन्दू संगठन के लोगों ने बहला-फुसला कर लोगों को ईसाई बनाने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज की है।
थाने में पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है और जाँच जारी है। पुलिस के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर हालात जानने की कोशिश की।
हिन्दू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना के नाम पर लोगों का ब्रेनवॉश किया जाता है और धर्मांतरण किया जा रहा है।