परमाणु हमले की आशंकाओं के बीच यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर अपने दक्षिणी अस्त्रखान क्षेत्र से एक एक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (IBM) दागा है। युद्ध छिड़ने के बाद यह पहली बार है कि रूस ने लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल किया है। IBM ऐसी मिसाइल होती है, जो एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक हजारों मील की दूरी तय कर मार कर सकती है।
दरअसल, यूक्रेन ने अमेरिका से मिली 6 लंबी दूरी की मिसाइलें 19 नवंबर को रूस पर दागी थीं। इसके बाद रूस ने अपने न्यूक्लियर कानून में बदलाव करते हुए नियम बनाया कि गैर-परमाणु शक्ति संपन्न देश किसी न्यूक्लियर पावर वाले देश के सहयोग करता है तो इसे रूस के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा। इसे रूस द्वारा परमाणु हमले की अंदेशा देखते हुए अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास बंद कर दिया।
उधर यूरोपीय देश नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड ने अपने नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। वहीं, जर्मनी ने नाटो (NATO) के 8 लाख सैनिकों को मोबिलाइज करने का प्लान तैयार कर लिया है। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया के 11000 सैनिक रूस का साथ देने के लिए रवाना हो चुके हैं। अब रूस ने इंटर कॉन्टिनेंटल मिसाइल दागकर अमेरिका को सकते में डाल दिया है।