Thursday, May 29, 2025

सहारनपुर में अवैध मस्जिद का हो रहा था निर्माण, बुलडोजर ने कर दिया समतल: घरों की छत से भी प्रशासन ने हटवाए ईंट-पत्थर, देखिए Video

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद को ध्वस्त कर दिया है। 3 बुलडोजर ने डेढ़ घंटे के भीतर निर्माणाधीन मस्जिद को गिरा दिया। गाँव में RRF, PAC, SDM सदर समेत कई थाने की फोर्स तैनात की गई है।

दरअसल, भोजपुर निवासी इस्तखार, नदीम और एहतेशाम की गाँव के बाहर जमीन है। इस जमीन पर बिना अनुमति के मस्जिद बनाने की तैयारी थी। आधा ढाँचा बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। बिना अनुमति के मस्जिद बनाने पर मुद्दा पंचायत तक भी पहुँचा।

जमीन के मालिक को नोटिस भेजा गया। नोटिस पर सहमति देने के बाद भी निर्माण गुपचुप तरीके से चालू रखा। इसके बाद गुरुवार (29 मई 2025) को पुलिस के अधिकारी भारी बल के साथ पहुँचे और अवैध मस्जिद ढहा दी।