Thursday, May 22, 2025

साहिल लतीफ़ और ताहिर खलील ने यश घाटे की कुल्हाड़ी से की हत्या, महीने भर पहले की लड़ाई को लेकर सिखाना चाहता था सबक: दोनों गिरफ्तार

पुणे के रामटेकड़ी इलाके में 3 दि, 2024 को साहिल लतीफ़ और ताहिर खलील ने यश घाटे नाम के 17 वर्षीय युवक को बेरहमी से मार दिया। उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कि गई। यश घाटे मंगलवार सुबह को कॉलेज जा रहा था, जब इन दोनों ने यह हमला किया। यश की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यश घाटे का कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले इन दोनों के साथ झगड़ा हुआ था। यह दोनों इसके बाद बदला लेना चाहते थे। इन्होने मौक़ा देख कर कॉलेज जाते समय उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब सात बजे रामटेकड़ी की जामा मस्जिद के पास हुई।

मृतक के बड़े भाई प्रज्वल सुनील घाटे ने इस समबन्ध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जाँच कर रही है।