बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट घटनास्थल पर मिले फिंगरप्रिंट से मैच हो गए हैं। सैफ अली खान के घर से उसके 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं। शरीफुल इस्लाम को पुलिस सोमवार (20 जनवरी, 2025) की रात सैफ के घर पर अपराध का नाट्य रूपांतरण करने के लिए ले गई थी।
शरीफुल इस्लाम बांग्लादेशी घुसपैठिया है जो भारत में विजय दास का नाम लेकर घूम रहा था। पहचान साफ़ होने के बाद उसे विजय दास बताने वालों के मुंह पर ताले लग गए हैं। पुलिस को पता चला है कि उसने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से एक सिम कार्ड भी ले लिया था। शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। वह भारत में एक नदी के रास्ते घुसा था।

शरीफुल इस्लाम की बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि करने वाले कागज भी मुंबई पुलिस को मिल गए हैं। शरीफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों तक घूमा था। वह सैफ के घर हमला करने के बाद एक और घर में घुसा था। इससे पहले उसने मुंबई में कुछ दिनों तक अलग अलग जगह तक काम किया था।