बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी हमलावर शरीफुल इस्लाम मेन गेट से ही अंदर घुसा था। यहाँ कोई CCTV नहीं लगे हुए थे। शरीफुल के सैफ के घर में घुसने के समय यहाँ सुरक्षा में तैनात दोनों सिक्युरिटी गार्ड सो रहे थे।
एक पुलिसकर्मी के अनुसार, एक सिक्युरिटी गार्ड जहाँ अपने केबिन में सो रहा था तो वहीं दूसरा कॉरिडोर में नींद ले रहा था। शरीफुल ने दीवाल फांद कर एंट्री ली थी और इसके बाद उन्हें सोता देख घर में घुस गया था। शरीफुल चोरी के ही इरादे से अंदर आया था लेकिन उसका सामना यहाँ सैफ अली खान से हुआ जिनको उसने घायल कर दिया।
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला हुआ था। इसमें उन्हें 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से इलाज के बाद मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को छुट्टी दे दी गई थी।