OpIndia is hiring! click to know more
Wednesday, April 16, 2025

अलीगढ़ का ख्वाजा होटल दे रहा देवी-देवताओं के चित्र वाला नैपकीन, हंगामे के बाद होटल संचालक सलीम गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

अलीगढ़ का ख्वाजा होटल देवी-देवताओं के चित्र वाले नैपकीन अपने ग्राहकों को हाथ पोछने के लिए बाँट रहा था। इस मुद्दे पर लोगों ने हंगामा किया जिसके बाद होटल संचालक सलीम को गिरफ्तार किया गया। ये घटना 14 अप्रैल 2025 की है।

ख्वाजा होटल अतरौली के घंटाघर के पास सुभाष चौक पर स्थित है। इस नॉनवेज होटल में बड़ी संख्या में कस्टमर आते हैं। होटल में खाना खाने के बाद हाथ पोछने के लिए ग्राहकों को ऐसा नैपकीन दिया जा रहा था जिस पर देवी-देवताओं की तस्वीर थी।

कस्टमर इसमें हाथ पोछते और फेंक देते थे। इसकी जानकारी जब बजरंग दल को मिली तो संगठन के लोग होटल पहुंचे और देखा कि नॉनवेज खाकर लोग इस नैपकीन में हाथ साफ कर रहे हैं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित होटल संचालक सलीम को गिरफ्तार कर ले गई। सलीम को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां उसे जमानत मिल गई।