Thursday, May 22, 2025

सलमान खान के घर में लगातार दो दिन घुसपैठ: एक दिन कार के पीछे छुपकर अंदर पहुँचा आदमी, दूसरे दिन महिला लिफ्ट से घुसी, दोनों गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन में दो अंजान लोगों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। ये घटना बांद्रा की है, जहाँ गैलेक्सी अपार्ट में सलमान खान रहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलावर (20 मई 2025) को जितेन्द्र कुमार सिंह नाम का युवक गैलेक्सी अपार्टमेंट में कार के पीछे छिपकर घुसा, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।

अगली रात यानी 21 मई 2025 को ईशा छाबड़ा नाम की महिला रात 3:30 बजे लिफ्ट से सलमान के घर तक पहुँच गई। गार्ड्स ने उसे भी पकड़कर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद गुरुवार (22 मई 2025) की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर में घुसपैठ की दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। सलमान को बिश्नोई गैंग से खतरे के चलते Y+ सिक्योरिटी दी गई है। बीते साल सलमान के घर पर फायरिंग भी हो चुकी है।