Monday, June 9, 2025

फैजान, राहिल और शारिक समेत 5 की सम्पत्ति होगी कुर्क, संभल में किया था दंगा: पुलिस ने ढोल बजा करवाई मुनादी, चिपकाए नोटिस

संभल में 24 नवंबर, 2024 को विवादित जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के आरोपित मुस्लिम के घर पर मंगलवार (20 मई, 2025) को कुर्की की नोटिस चिपका दी गई है। पुलिस ने इसकी मुनादी मोहल्ले में ढोल बजाके कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर यह आरोपित निश्चित दिनों को पेश नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विवादित जामा मस्जिद हिंसा की घटना को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे की जाँच में पता चला था कि संभल के खग्गू सराय का रहने वाला अता, फैजान उर्फ पिल्लू, हिंदूपुर खेड़ा का समद, खग्गू सराय का राहिल और शारिक इस घटना में शामिल थे।

जाँच में नाम आने के बाद अदालत ने इनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था, लेकिन ये पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार हैं। CO असमोली कुलदीप सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अदालत के आदेश पर हिंसा के इन पाँचों आरोपितों के खिलाफ कुकीं का नोटिस जारी किया गया है।