Sunday, March 2, 2025

JNUSU की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया देशद्रोह का मुकदमा: सेना पर ट्वीट कर लगाए थे बड़े आरोप

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा वापस लेने की इजाजत दे दी। ये फैसला 27 फरवरी को आया। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने पहले शेहला रशीद पर केस चलाने की मंजूरी दी थी, लेकिन अब स्क्रीनिंग कमेटी की सलाह पर इसे वापस ले लिया।

मामला 2019 का है, जब शेहला ने ट्वीट कर सेना पर कश्मीर में अत्याचार का इल्जाम लगाया था। उन्होंने कहा था कि सुरक्षाबल घरों में घुसकर बच्चों और नौजवानों पर जुल्म कर रहे हैं। ये ट्वीट अनुच्छेद 370 हटने के बाद किए गए थे। तब उनके खिलाफ देशद्रोह और दंगे भड़काने का केस दर्ज हुआ था।

शेहला ने 370 हटाने को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दी, पर बाद में नाम वापस ले लिया। हालाँकि साल 2023 में शेहला ने केंद्र और LG की तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मोदी सरकार ने कश्मीर में मानव अधिकार बेहतर किए।