Monday, April 21, 2025

सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, सचिन के प्यार में पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई थी नोएडा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मंगलवार (18 मार्च, 2025) को नोएडा के एक अस्पताल में सीमा हैदर के बेटी पैदा हुई है। यह भारत में पैदा हुई उसकी पहली संतान है। कराची की सीमा हैदर ने सचिन मीणा नाम के युवक के साथ शादी की थी। 

अस्पताल ने बताया है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं, उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। सीमा हैदर का परिवार बता चुका है कि वह अपने बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएँगे। हालाँकि, इसको लेकर आगे कानूनी अड़चने आ सकती हैं। 

सीमा हैदर के पहले से चार बच्चे हैं, उन्हें वह पाकिस्तान से लेकर भारत आई थी। सीमा हैदर अभी भारत की नागरिक नहीं है, उसे अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालाँकि, बाद में उसे जमानत दे दी गई थी।