Sunday, June 15, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मार गिराए गए 7 नक्सली, 2 कमांडर भी ढेर: 2025 में बस्तर में 180+ का खात्मा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 7 नक्सली एक एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं। इनमें से 5 नक्सलियों की लाश शनिवार (7 जून, 2025) को मिली है। इनमें 2 महिलाएँ भी हैं। यह ऑपरेशन बीते कुछ दिनों से चल रहा था। इससे पहले 2 कमांडर की लाश भी मिली थी।

यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन इन्द्रावती नेशनल पार्क में चलाया गया है। यह एनकाउंटर DRG और CRPF की कोबरा बटालियन ने किया है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन 5 जून, 2025 से जारी है। जहाँ एनकाउंटर हुआ, वह घना जंगलों का इलाका है।

वर्ष 2025 में 186 माओवादी अब तक 2025 में बस्टर रेंज में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन में मारे गए हैं। 2024 और 2025 के बीच, निरंतर नक्सल प्रयासों के बाद इस क्षेत्र में 403 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया है।