बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सिविल कोर्ट में बुधवार (16 अप्रैल 2025) को लव जिहाद का मामला सामने आया। जहाँ एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट मैरिज करने पहुँचा। नोटरी वकीलों को शक हुआ तो आधार कार्ड माँगे, जिसमें दोनों की पहचान उजागर हुई। मामले की जानकारी तुरंत हिंदू संगठनों को दी गई।
हिंदू संगठनों ने कोर्ट में पहुँचकर ये शादी रुकवाई। इसके बाद करीब एक घंटे तक विरोध करते हुए हंगामा किया। इस बीच मामला बिगड़ता देख लड़का फरार हो गया। अब हिंदू संगठनों ने लड़की को घेर लिया और उसे फटकारने लगे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। मामला शांत कराने के बाद लड़की को अपने साथ थाने ले आई।
जानकारी के मुताबिक, लड़का सीतामढ़ी के बथनाहा निवासी शहजाद शफी है। उसने हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फँसाया और शादी करने के लिए कोर्ट में पहुँचा। लड़की भी सीतामढ़ी की रहने वाली है।