उत्तर प्रदेश के आगरा में रेप के आरोपित शरीफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शरीफ पर आरोप है कि वह छोटी बच्चियों का यौन शोषण करता था। मंगलवार (13 मई 2025) को दरिंदे शरीफ 9 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया।
09 वर्षीय नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को #थाना_ट्रांस_यमुना पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,
— DCP CITY AGRA (@DCPCityAgra) May 13, 2025
➡️कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा व 03 खोखा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल बरामद।
अभियुक्त के विरुद्ध की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में बाइट #एसीपी_छत्ता pic.twitter.com/g0rp0Ghln3
पुलिस के अनुसार, शरीफ ने बच्ची को खेत दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर लोग आए तो वह भाग गया। आरोपित को पकड़ने के लिए 3 टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने CCTV की मदद से उसे पकड़ा। भागते समय शरीफ ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
जवाबी कार्रवाई में शरीफ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि शरीफ के खिलाफ आगरा के अलावा फिरोजाबाद में भी मामले दर्ज हैं।