Monday, June 16, 2025

The Hindu ने भारत के नक्शे से गायब किया सिक्किम, CM तमांग ने लताड़ा: कहा- इससे राज्य के लोग आहत, हम देश का अखंड हिस्सा

अंग्रेजी समाचार पत्र The Hindu ने भारत का गलत नक्शा एक रिपोर्ट में छापा। उन्होंने इस नक़्शे से सिक्किम को गायब कर दिया। The Hindu की इस गड़बड़ी पर सिक्किम के मुख्यमंत्री ने उसे लताड़ लगाई है और कहा है कि इससे उनके राज्य के लोगों का दिल दुखा है।

उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मेरे संज्ञान में आया है कि The Hindu ने अपने 13 मई 2025 के संस्करण में भारत का एक नक्शा प्रकाशित किया है, इसमें सिक्किम राज्य को शामिल नहीं किया गया है। यह महज एक चूक नहीं है, यह एक गंभीर और अस्वीकार्य त्रुटि है, इससे हमारे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता कमजोर होती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसे समय में जब हम सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में इस तरह का गलत चित्रण सिक्किम के लोगों को बहुत दुख पहुँचाता है। यह हमारे देश की एकता का अपमान है। सिक्किम भारत का अभिन्न अंग है, इसकी पहचान संविधान के अनुच्छेद 371F के तहत मजबूती से सुरक्षित है।”

उन्होंने इस गंभीर गलती की निंदा की है।