BBC ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर एक डाक्यूमेंट्री रिलीज की है। BBC की यह डाक्यूमेंट्री 2 एपिसोड में है। इसे बुधवार (11 जून, 2025) को रिलीज किया गया है। यह सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन होता है। मूसेवाला की पंजाब में 29 मई, 2023 को हत्या कर दी गई थी।
BBC की यह डाक्यूमेंट्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर ही आधारित है। इसका नाम ‘द किलिंग कॉल’ है। इस डाक्यूमेंट्री में मूसेवाला की हत्या को लेकर घटनाक्रम और बयान समेत तमाम जानकारियाँ दिखाई गई हैं। हालाँकि, इस रिलीज के खिलाफ अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कोर्ट पहुँच गए हैं।
बलकौर सिंह ने पंजाब के मनसा में एक याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई 12 जून, 2025 को होनी है। बलकौर सिंह ने कहा है कि इस डाक्यूमेंट्री के चलने से अशांति भड़केगी और साथ ही मूसेवाला की हत्या की जाँच में भी दखल होगा। उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री से निजता का हनन होने की आशंका भी जताई है।
इससे पहले भी बलकौर सिंह BBC को लीगल नोटिस भेज चुके हैं। हालाँकि, BBC ने इस मामले में जवाब देने के लिए 10 दिन का समय माँगा है।