Monday, June 9, 2025

जिस राज कुशवाहा के लिए सोनम ने करवाई राजा की हत्या… उसकी तस्वीर सामने आई, बाकी हत्यारों की भी देखें फोटो

सोनम के साथ मिलकर जिस राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी साजिश रची, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया में उसकी तस्वीर भी सामने आई है।

उसके साथ जो तीन हत्यारे गिरफ्तार हुए हैं उनकी फोटो भी आ चुकी है। इनकी पहचान विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के तौर पर हुई है। राज के कहने पर इन्होंने ही राजा को मारकर खाई में फेंका था। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

बता दें कि राज कुशवाहा सोनम के पिता की प्लाईवुड की दुकान में बिलिंग काउंटर पर काम करता था और सोनम से 5 साल छोटा था। कुछ समय तक उसका ठिकाना भी सोनम के घर के पास था, मगर डेढ़ साल पहले वो वहाँ से चला गया। इस दौरान भी सोनम से उसकी बात होती थी। मीडिया में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध थे और शादी के बाद ही उन्होंने राजा को मारने का प्लान बनाया था।