राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम के खिलाफ पुलिस को अहम सुराग मिला है। हनीमून के लिए आए इंदौर के कपल एक होमस्टे में ठहरे थे। यहाँ सोनम ने अपना सूटकेस छोड़ दिया था। उसमें मंगलसूत्र और अंगूठी मिले हैं। ये सबूत हत्या की गुत्थी सुलझाने बेहद महत्वपूर्ण सबूत साबित हुए।
मेघालय पुलिस की डीजीपी एल. नोंगरांग ने बुधवार (12 मई 2025) को बताया कि 20 मई 2025 को राजा और सोनम ने सोहरा स्थित होमस्टे में रुके थे। 23 मई 2025 को दोनों ने यहाँ से चेकआउट किया था। इसके बाद से ही दोनों लापता थे। उनके कमरे से एक सूटकेस मिला, जिसमें मंगलसूत्र और एक अंगूठी बरामद की।
डीजीपी ने कहा कि एक शादीशुदा महिला का अपने विवाह के प्रतीक चिन्ह को यूँ ही छोड़ देना एक अहम सुराग साबित हुआ। इसे संदिग्ध मानते हुए जाँच की दिशा तय की और सोनम की तलाश शुरू की।
वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों 3 हजार से अधिक सीढ़ियों वाले ट्रैक पर गए थे। जहाँ सूटकेस ले जाना मुश्किल होता इसीलिए सूटकेस कमरे में ही छोड़ दिया था। इसी दौरान सोनम ने राजा की हत्या को अंजाम दिया था।
बता दें कि पुलिस ने बुधवार (11 मई 2025) को सोनम समेत 5 आरोपितों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को सभी आरोपितों को 8 दिन की रिमांड में भेज दिया। इन दिनों में पुलिस उनसे हत्या के हर पहलू पर विस्तार से पूछताछ करेगी।