दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल को पुलिस ने बुधवार (15 जनवरी, 2025) को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक बार उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश नाकाम हो गई थी। उन्हें सियोल के राष्ट्रपति भवन से गिरफ्तार किया गया है। उनको दक्षिण कोरिया की संसद ने दिसम्बर, 2025 में महाभियोग चला कर पद से हटा दिया था।
महाभियोग की यह कार्रवाई यून सुक यिओल द्वारा सैन्य शासन की घोषणा किए जाने के बाद की गई थी। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने एक बयान भी दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि खूनखराबे और हिंसा को रोकने के के यह गिरफ्तारी उन्होंने खुद दी है। उनसे दक्षिण कोरिया की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियाँ अब पूछताछ कर रही हैं।
उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार के आरोपों में जारी किए गए वारंट को भी गैर कानूनी करार दिया है। यून की गिरफ्तारी से पहले राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मियों और गिरफ्तार करने गई एजेंसियों में झड़प भी हुई। यून पद पर रहते हुए गिरफ्तार किए जाने पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति बन गए हैं।