क्रिकेट खेलते हुए आया हार्ट अटैक, हुई मौत
— NDTV India (@ndtvindia) April 5, 2025
हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिकेट खेलते हुए स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई घटना#Hyderabad | #CCTVVideo | #ViralVideo pic.twitter.com/XauR8hKr2I
हैदराबाद से आई वीडियो में दिख रहा है कि एक 21 साल का विनय कुमार सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज के मेडचल के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। अचानक वो फील्ड पर गिरता है और कुछ ही मिनटों बाद उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। डॉक्टर चेक अप के बाद बताते हैं कि उसे हार्ट अटैक आया।
एक और हंसते-बोलते-चलते मौत :- महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कॉलेज समारोह के दौरान 20 साल की वर्षा खरात की अचानक स्टेज पर ही मौत हो गई। सब कुछ सामान्य चल रहा था, वर्षा मंच पर हंसती-बोलती नजर आ रही थी, लेकिन कुछ ही पलों में वह जमीन पर… pic.twitter.com/HU11zMb9Aa
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 6, 2025
अगली वीडियो महाराष्ट्र के धाराशिव की है। 20 साल की वर्षा खरात अपने कॉलेज के मंच पर चढ़कर फेयरवेल स्पीच दे रही थी। उसके चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान दोनो थी, लेकिन अचानक वो मंच पर गिरी और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वो वहीं बेहोश होकर गिर गई। सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टर ने उसे वहाँ मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसे दौरा आय जिसमें बाद उसका ब्रेन डेड हो गया।