Wednesday, July 9, 2025

2 शहरों के बीच दौड़ती रही कार, 17 साल की लड़की का 6 घंटे तक होता रहा रेप, बनाते रहे Video: अब्दुल हामिद एंड गैंग को जमानत से कोर्ट का इनकार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 17 साल की लड़की से 4 लड़कों ने छह घंटे तक गैंगरेप किया। वारदात चलती हुई कार में हुई। इस कृत्य का वीडियो भी शूट किया। फिर पार्क में लावारिस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वीडियो और आरोपितों को कब्जे में ले लिया है।

घटना 15 दिसंबर 2024 में लिवरपूल क्षेत्र की है। क्रिसमस से पहले युवती कार से मॉल में खरीदारी करने गई थी। तभी 16 साल के किशोर ने उसकी कार का पीछा किया। दोस्ती के बहाने से कार के भीतर घुस गया। फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा।

किशोर ने पीड़िता से कार को सैडलेयर स्थित व्हीट पार्क में जाने को कहा। वहाँ दो अन्य लोग भी कार में आक बैठ गए। उन्होंने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद कार सैडलेर और मिलर शहर में घूम रही थी। इस दौरान दूसरी कार में आया एक और व्यक्ति कार में बैठा, इसने भी पीड़िता का बलात्कार किया। देर रात 11.30 बजे कार को वापस पार्क में लाए और पीड़िता को अकेले छोड़ दिया।

पीड़िता ने दोस्त को संपर्क किया, जो उसे लिवरपूल पुलिस स्टेशन ले गया। पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर 2024 को 14 और 16 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में अन्य आरोपित 18 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय एडम अब्दुल हामिद को भी हिरासत में ले लिया गया। अब मंगलवार (18 जून 2025) को कोर्ट में जमानत पर सुनवाई की गई। इसमें जमानत को खारिज कर दिया।