पीलीभीत के हजारा में एक महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसे बीमारी और गरीबी का फायदा उठाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए बहलाया गया।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को 50,000 रुपए और बीमारी ठीक होने का लालच दिया गया था। यह लालच आठ महीने पहले सुमित्रा कौर और छिदों कौर नाम की दो महिलाओं ने दिया था। महिला को शारदा नदी में डुबकी लगवाई गई और मांस का टुकड़ा प्रसाद के रूप में खिलाया गया।
चार महीने बाद भी न बीमारी ठीक हुई, न पैसे मिले। जब महिला ने उनकी सभाओं में जाना बंद किया, तो 9 अक्टूबर 2024 को उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने अब पुलिस से सुरक्षा माँगी है।