Sunday, June 15, 2025

महिला शिक्षा पर तालिबान ने लगाया बैन, मंत्री शेर मोहम्मद ने अपनी ही सरकार का किया विरोध: छोड़ना पड़ा अफगानिस्तान, भारत की मिलिट्री एकेडमी में ले रखी है ट्रेनिंग

अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा का हिमायती बनना तालिबान सरकार के एक मंत्री को भारी पड़ गया। उसने महिला शिक्षा पर तालिबान सरकार के बैन की आलोचना की थी। अब उसे अफगानिस्तान को छोड़ कर भागना पड़ा है। इस मंत्री का नाम शेर अब्बास स्तानिकजई है।

शेर अब्बास तालिबान की सरकार में उप विदेश मंत्री थे। जनवरी, 2025 में शेर अब्बास ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लड़कियों के स्कूल होने चाहिए और इस मामले पर इस्लामी कट्टरपंथी मौलानाओं का रवैया सही नहीं है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की शिक्षा बंद किया जाना शरिया के अनुसार नहीं है।

दावा है कि इस बयान के बाद तालिबान सरगना अखुंदजादा ने उनको गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। हालाँकि, वह इससे पहले ही संयुक्त अरब अमीरात के लिए निकल गए। अब वह यहाँ निर्वासन की जिन्दगी गुजार रहे हैं।