Tuesday, January 21, 2025

पेरियार और कनिमोझी पर टिप्पणी करने के मामले में BJP नेता को तमिलनाडु की अदालत ने सुनाई 6 महीने की सजा, अपील के लिए 30 दिन का समय

तमिलनाडु भाजपा के नेता एच राजा को एक अदालत ने 6 महीने जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। चेन्नई की जिला अदालत ने पेरियार और कनिमोझी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर यह सजा सुनाई है। अदालत ने राजा को अपील के लिए 30 दिनों का समय दिया है। तब तक यह सजा निलंबित रहेगी।

यह मामला साल 2018 का था। एच राजा ने अपने X हैंडल से पेरियार के नाम से मशहूर ईवी रामासामी  को नास्तिकों का नेता और कट्टर जातिवादी बताते हुए उनकी मूर्तियों को तोड़ने की अपील की थी। इसी दौरान उन्होंने कनिमोझी पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की नाजायज संतान भी बताया था। इस ट्वीट के बाद एच राजा पर FIR दर्ज हुई थी।

अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द करवाने राजा 2023 में हाईकोर्ट गए थे। लेकिन अदालत ने एच राजा को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने की नसीहत देते हुए FIR रद्द करने से इनकार कर दिया था।