तमिलनाडु के एक मंदिर प्रांगण में एक शख्स ने मांस खाया। यह घटना तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में हुई। यहाँ अन्नामलाई मंदिर में यह शख्स मांस खाता दिखा। इसे देखकर लोगों ने टोकना चालू किया। इस पर शख्स ने उन्हें तर्क देने चालू कर दिए।
शख्स ने कहा कि वह बिरयानी खा रहा है और उसने तो वेज बिरयानी ही ऑर्डर की थी लेकिन धोखे से उसमें मांस का टुकड़ा आ गया। हालाँकि, उसकी इस दलील पर लोगों को विश्वास नहीं हुआ। मंदिर में मांस खाने पर नाराज लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में लिया और पूछताछ की। मामले में अभी जाँच जारी है।