केरल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का पिता छात्रा के ही कक्षा में पढ़ने वाला एक लड़का है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अलाप्पुझा क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की अपने क्लासमेट के साथ कथित गर्भवती हुई। ये बात सुनकर लड़का डर गया और शहर छोड़कर भाग गया। मार्च 2025 में लड़की की डिलीवरी हुई। उसके बाद लड़का उस लड़की और बच्चे को तलाश में निकला तो मामला पुलिस तक पहुँचा।
अलाप्पुझा साउथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत होने के कारण मामले की अधिक जानकारी उजागर नहीं की जानी चाहिए।
मीडिया जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले तीन महीने में ये दूसरा मामला है। पहले भी 16 साल की किशोरी ने अपने ही 14 वर्ष के भाई के बच्चे को जन्म दिया था। मामला जनवरी 2025 का है।