Sunday, July 13, 2025

तेलंगाना के MLA राजा सिंह ने दिया BJP से इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद लिया फैसला: कहा- हिन्दुओं के साथ खड़ा रहूँगा

तेलंगाना के भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने पार्टी को इस संबंध में एक पत्र भेज कर अपना फैसला बताया है। राजा सिंह ने यह फैसला भाजपा के तेलंगाना में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद लिया है।

राजा सिंह ने यह पत्र एक्स (पहले ट्विटर) पर भी साझा किया है। उन्होंने कहा है कि राम चन्द्र राव की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति का फैसला उनके और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर शांत नहीं रह सकते हैं।

राजा सिंह ने कहा है कि कुछ लोगों ने पार्टी हाईकमान को धोखे में रखा है। राजा सिंह ने कहा है कि वह इस्तीफे के बाद भी हिन्दुओं के हित के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा है कि वह लगातार हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ाते रहेंगे। राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा देने को कठिन निर्णय बताया है।