Friday, May 9, 2025

श्रीनगर का इनायत हुसैन, आरिफ और शेख उमर हिरासत में, सोशल मीडिया पर सुरक्षा जानकारियों को किया साझा, फैलाई देश विरोधी फेक खबरें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बीच देशभर में अलर्ट जारी है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और सोशल मीडिया पर झूठ फैलानेवालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है।

इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर सुरक्षाबलों के अभियान से जुड़े दस्तावेज फॉर्वड किये थे। साथ ही भड़काऊ सामग्री और फर्जी खबरें प्रचारित प्रसारित किया। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक इनकी गतिविधियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं और पाकिस्तान को इससे मदद मिल सकती है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के शालिना का रहने वाला इनायत हुसैन, अनंतनाग का रहने वाला राथर आरिफ और बड़गाम का रहने वाला शेख उमर शामिल है। ये राष्ट्र की संप्रभुता, एकता, अखंडता और सुरक्षा को जानबूझकर नुकसान पहुँचा रहे हैं।