Tuesday, March 18, 2025

TikTok बेचो या भागो यहाँ से: अमेरिका में बंद हुई चीनी APP, एप्पल और गूगल स्टोर ने भी प्लेटफॉर्म से हटाया

अमेरिका में चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को बैन कर दिया गया है। शनिवार (18 जनवरी 2025) रात TikTok का ऐप एप्पल और गूगल के ऐप स्टोर से हटा दिया गया। यह कदम अमेरिका की उस नई संघीय कानून के तहत उठाया गया, जो ऐप के चीन स्थित पैरेंट कंपनी ByteDance को TikTok बेचने या बैन का सामना करने के लिए कहता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यूजर्स ने TikTok ऐप खोला, तो उन्हें एक पॉप-अप मैसेज दिखा, जिसमें लिखा था, “अमेरिका में TikTok पर बैन लगा दिया गया है। दुर्भाग्यवश, अब आप TikTok का इस्तेमाल नहीं कर सकते।” मैसेज में यह भी बताया गया कि TikTok को बहाल करने के लिए अमेरिकी प्रशासन के साथ समाधान खोजने पर काम हो रहा है।

शनिवार रात 10:50 बजे तक ऐप एप्पल और गूगल दोनों स्टोर्स से गायब हो गया था। TikTok ने कहा है कि वे इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रयासरत हैं। अमेरिका ने इस फैसले के जरिए TikTok पर दबाव बनाया है कि या तो कंपनी अपना स्वामित्व बेच दे या अमेरिका में संचालन बंद कर दे।