23 मई की रात 45 साल की एक जनजातीय महिला को दो युवकों ने शराब पिलाई और फिर गैंगरेप किया। महिला उस वक्त किसी शादी से लौट रही थी। वह रात में दोनों के साथ रुक गई थी।
सुबह जब आरोपित हरि की माँ ने महिला को घर के आँगन में गंभीर हालत में देखा तो उसके घरवालों को जानकारी दी। महिला का बेटा घटनास्थल पर पहुँचा। बेटे के मुताबिक उसकी माँ ने उसे बताया है कि हरि और सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 18 घंटे बाद महिला की मौत शरीर से अधिक खून निकल जाने की वजह से हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला के पेट से अंतड़ियाँ बाहर आ गयी थी।
पुलिस के मुताबिक हरि और सुनील नाम के दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जाँच जारी है। एएसपी राजेश रघुवंशी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 24 मई को दोपहर में पीड़िता की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।