राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने बुधवार(12 जून 2025) को त्रिपुरा से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने त्रिपुरा से ही एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया है।
प्रणजीत रे नाम के घुसपैठिए को अगरतला रेलवे स्टेशन पर GRP, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
जाँच में पता चला कि आरोपित बांग्लादेश के सिलहट जिले का रहने वाला है। वह अवैध रूप से भारत में घुसा था और अगरतला रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने की योजना बना रहा था।
अभियान के दौरान पुलिस ने पश्चिमी त्रिपुरा के चानीपुर के एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया है। दलाल की पहचान देबाशीष मालाकार उर्फ देबू के रूप में हुई है। आरोपित अवैध रूप से त्रिपुरा में घुसने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों की सहायता करता था।