अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की नई रिसर्च फंडिंग रोक लगा दी है। यह रोक हार्वर्ड को अमेरिका की सरकार से मिलने वाले पैसे पर लगाई गई है। अमेरिकी सरकार प्रति वर्ष लगभग 1 बिलियन डॉलर (₹8500 करोड़) हार्वर्ड को शोध आदि के लिए देती थी।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जब तक अपने यहाँ बदलाव नहीं करती, तब तक यह मदद वापस जारी नहीं की जाएगी। यूनिवर्सिटी को भेजे गए पत्र में ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड प्रबंधन पर वित्तीय गड़बड़ी और करदाताओं के पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया है।
Dear @Harvard: pic.twitter.com/XmMimXfkX0
— Secretary Linda McMahon (@EDSecMcMahon) May 5, 2025
ट्रम्प प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि हार्वर्ड को अपने यहाँ इस्लामी आतंकी संगठन हमास के समर्थकों पर कार्रवाई करनी होगी और साथ ही यहूदियों के खिलाफ जारी घृणा अभियानों को खत्म करना होगा। इसके अलावा भी ट्रम्प प्रशासन ने कई बदलावों की माँग की है। ट्रम्प प्रशासन ने इससे पहले भी लगभग ₹17000 करोड़ की फंडिंग रोक दी थी।