Monday, March 17, 2025

दिल्ली में सलमान और अरबाज ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला, लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर ली जान

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार (15 नवंबर 2024) की रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। सलमान और अरबाज नाम के दो भाईयों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनीष नाम के युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान और अरबाज एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब किशन नामक युवक ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे धमकाया। करीब 30 मिनट बाद, किशन के भतीजे मनीष से दोनों आरोपितों का विवाद हो गया। किशन मौके पर पहुँचा और देखा कि अरबाज मनीष को पकड़कर खड़ा था, जबकि सलमान ने चाकू से मनीष की गर्दन पर वार कर दिया। इससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

यह घटना नंद नगरी के एच ब्लॉक पार्क गली नंबर 1 सुंदर नगरी में हुई। केबल ऑपरेटर का काम करने वाले किशन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। सलमान एक चाय की दुकान चलाता है, जबकि अरबाज मजदूरी करता है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है और दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया।