Saturday, July 12, 2025

मराठी के नाम पर 20 साल बाद साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, मुंबई में की विजय रैली: कहा- ‘जो काम बाला साहेब नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने कर दिया’

मुंबई की राजनीति में 5 जुलाई 2025 का दिल ऐतिहासिक बन गया, जब भाई-भाई से दुश्मन बने और अब फिर से दोस्ती कर रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर आए। ‘मराठी विजय दिवस’ रैली में दोनों भाइयों ने मराठी अस्मिता और भाषा की जीत का जश्न मनाया।

ये रैली महाराष्ट्र सरकार के त्रिभाषा नीति को रद्द करने की जीत के तौर पर आयोजित हुई, जिसमें हिंदी को प्राथमिक स्कूलों में अनिवार्य करने का प्रस्ताव था। राज ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा, “बालासाहेब ठाकरे जो नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया, हमें एकजुट कर दिया।” उन्होंने हिंदी को ‘थोपने’ का आरोप लगाया और कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश नहीं चलेगी। उद्धव ने भी मराठी एकता की ताकत पर जोर दिया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने साफ किया कि ये रैली राजनीति नहीं, मराठी गौरव का प्रतीक है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए राज ने कहा कि भाषा के बाद अब जाति की सियासत की जाएगी।