यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले वाले समुद्री ब्रिज को धमाका करके उड़ा दिया है। यूक्रेन ने कार्रवाई सोमवार (3 जून, 2025) को की है। यूक्रेन ने बताया कि इस ऑपरेशन में महीनों लगे हैं। इन धमाकों के चलते ब्रिज को बड़ा नुकसान पहुँचा है।
यूक्रेन ने यह धमाके ब्रिज के खम्भों पर किए है, जो पानी के नीचे भी बने हुए थे। यूक्रेन ने बताया कि उसके एजेंटों ने पानी के नीचे विस्फोटक लगा दिए थे। इस पूरे ऑपरेशन में 1100 किलोग्राम विस्फोटक इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन ने जिस ब्रिज पर हमला किया है, वह लगभग 20 किलोमीटर लम्बा है।
यह ब्रिज रूस को क्रीमिया के हिस्से जोड़ता है और इसे रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद हजारों करोड़ की लागत से बनाया था। रूस ने अभी इस हमले से हुए नुकसान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। अभी स्पष्ट नहीं है कि हमले से कितना नुकसान हुआ है।
इससे पहले यूक्रेन ने रूस के भीतर हमला करके कम से कम 27 कार्गो विमान उड़ा दिए थे। यह लगातार यूक्रेन का ऐसा तीसरा हमला है।