Saturday, July 12, 2025

कॉन्ग्रेस कार्यालय में जलालुद्दीन ने महिला से बार-बार किया रेप, कलमा पढ़ने का दबाव बनाया: आगरा में केस दर्ज, पीड़िता बोली- वो मुझे चाकू मारने की करता था कोशिश

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कॉन्ग्रेस कार्यालय में महिला के साथ बलात्कार किया गया। पीड़ित महिला ने कॉन्ग्रेस नेता और अधिवक्ता मोहम्मद जलालुद्दीन पर यह आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जलालुद्दीन ने जबरन कलमा पढ़ने और रोजा रख धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया कि साल 2019 में महिला अपने भाई से विवाद के चक्कर में दीवानी कोर्ट जाया करती थी। यहाँ अधिवक्ता जलालुद्दीन ने उसे मदद करने का भरोसा दिलाया। फिर जाल में फँसाकर घर में आना-जाना करने लगा। एक दिन महिला की तबियत खराब थी तो जलालुद्दीन दवा दिलाने के बहाने कॉन्ग्रेस कार्यालय ले गया और वहाँ ले जबरन रेप किया।

महिला ने बताया कि जलालुद्दीन ने उसे समाज में बदनामी की धमकी देकर कई बार रेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी करता था। जलालुद्दीन महिला के घर में नमाज भी पढ़ने लगा और ऐसा करने के लिए महिला पर भी दबाव बनाता। एक दिन चाकू से हमला भी किया।

पीड़ित महिला परेशान होकर पति के साथ गुजरात चली गई। लेकिन जलालुद्दीन उसे फोन पर धमकी भरे कॉल करता रहा। अब पीड़िता ने शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।