Tuesday, May 20, 2025

संसद के पास 35 साल के युवक ने पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग, हालत नाजुक: बागपत का है रहने वाला

दिल्ली में बुधवार (25 दिसंबर 2024) को संसद के पास स्थित रेल भवन के गोल चक्कर पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। इस कोशिश में वह बुरी तरह झुलस गया है। उसे नजदीकी राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल भी बरामद किया है।

घायल की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 35 साल है। पुलिस के अनुसार, साल 2021 में उसके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। इससे वह परेशान था। पुलिस इसकी जाँच कर रही है। जितेंद्र द्वारा आग लगाने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आसपास के कुछ लोगों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुँचाया।