Saturday, June 21, 2025

83 जगहों से पकड़े गए 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी, झुग्गी-झोपड़ियों में छुपकर रहते थे : बरेली पुलिस ने चलाया 15 दिन का अभियान

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 45 रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की गई है। ये सभी अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे थे। अब इन सभी के दस्तावेज की जाँच की जा रही है। इसके बाद इन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएँ बंद करने की तैयारी है।

SSP अनुराग आर्य ने बताया कि रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन में 83 स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें 775 लोगों की नागरिकता पर शक हुआ, जिनमें से 45 चिन्हित किए गए हैं। पुलिस को यह कामयाबी दो दिन के भीतर ही मिली है।

अभियान के तहत हर थाने में टीम गठित की गई है। ये टीम हर रोज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और रात में 8 बजे से 11 बजे तक पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण करती है। इस दौरान लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। खासकर रोहिंग्या-बांग्लादेशी लोगों के प्रमाण-पत्र होने पर उन्हें पकड़ा जा रहा है।