मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर के पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता विनीत दुबे तैनात थे। उन्होंने 13 मार्च 2025 को एम्पायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। विनीत का चेहरा गुब्बारे की तरह फूल गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ इलाज के दौरान 14 मार्च 2025 को उनकी मौत हो गई।
पत्नी जया दुबे ने बताया कि होली के त्यौहार पर वह अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थीं। इस दौरान विनीत ने फोन पर कहा था कि सरप्राइज देंगे। कुछ दिन बाद अस्पताल से उनकी मौत की खबर आई। मामले की शिकायत पुलिस से की तो किसी ने नहीं सुनी। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। तब जाकर 54 दिन बाद पुलिस ने आरोपित डॉ. अनुष्का तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया।