उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक को पकड़ा गया है। वह 68 साल से भारत में लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर रह रहा था। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत की नागरिकता ली और सरकारी लाभ लिए। मामले में दो अन्य आरोपित चांद अख्तर और शब्बीर आजम को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपराकनक के गगलवा चैनपट्टी में सेराजुल हक छिपकर रह रहा था। हक 1957 में अपनी माँ कुलसुम खातून के साथ पूर्वी पाकिस्तान से एलटीवी पर भारत आया था। हर साल वीजा का नवीनीकरण होता है। लेकिन इस बीच उसकी माँ की मौत हो गई, लेकिन वह फिर भी वीजा अवधि बढ़ाकर रहता रहा।
जनपद कुशीनगर के थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक व फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले अन्य दो के साथ कुल 03 अभियुक्तों की हई गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की बाईट- #UPPolice pic.twitter.com/c6tmgzpgzc
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) June 11, 2025
वहीं, इस बीच सेराजुल हक ने 10 साल पहले सहज जन सेवा केंद्र चलाने वाले चाँद अख्तर और शब्बीर आजम की मदद से नकली भारतीय दस्तावेज बनाए। दोनों को पुलिस ने धर दबोच लिया। इसी आरोप में एक शेख सूबेदार नाम के व्यक्ति की तलाश जारी है।