उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बेटी अपने माँ की दूसरी शादी से नाखुश थी। इसीलिए सौतेले बाप ने बेटी की चाकू से गोदकर बर्बरता से हत्या कर दी। यहाँ तक की उसके गले, पेट और प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से वार किया। हत्या करने के बाद सौतेला बाप कमरे के गेट पर रखी बेटी की लाश पर नाचने लगा। बेटी के शव पर 20 से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला विज्ञानपुरी कॉलोनी का है। यहाँ रेखा राजपूत अपने 19 वर्षीय बेटी सिमरन और दूसरे पति विकास पांडेय के साथ रहती थी। सिमरन अपनी माँ के साथ उसके रिश्ते से नाखुश थी। सौतेला बाप सिमरन पर गंदी नजर रखता था। साथ ही सिमरन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग रचने लगा।
फिर सोमवार (23 जून 2025) शाम सिमरन अपने कमरे में बैठी थी। वहाँ विकास ने सिमरन से बहस शुरू कर दी और झगड़ा करते-करते चाकू चला दिया। इस दौरान रेखा भी बेटी को बचाने के लिए भागी। तो विकास ने रेखा पर भी चाकू से वार किए। फिर रेखा ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सिमरन के पहले पिता जागेश राजपूत का 2014 में निधन हो गया था। 2022 में विकास उनके घर किराए पर रहने आया था। उसने रेखा को प्रेम-जाल में फँसाया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बेटी सिमरन इस शादी के विरोध में थी। विकास और सिमरन के बीच आए दिए झगड़े होते थे।