Monday, June 9, 2025

गोवंश की खाल लटकाने वाले साकिर, सोहिल, अंसार समेत 11 गिरफ्तार, छुरी-गंडासे भी बरामद: मथुरा में की थी गोकशी, UP पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बकरीद पर गोवंश के अवशेषों को सड़क पर लटकाने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मथुरा की गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को उनके घर से दबोचा गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मथुरा पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार, गोवंश कटान मामले में साकिर, सोहिल, इन्तजार, अंसार, पिन्टू, आसीन, सनी, उस्मान, फिरोज, फारुख, शेखर को पकड़ा गया है। इन सभी आरोपितों से दो छुरी और दो गंडासे बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि 07 जून 2025 को रात 8 बजे बकरीद के मौके पर बरसाना रोड स्थित ईदगाह के सामने कसाई पाड़े पर गोवंश काटा गया। फिर गोवंश के खाल को सड़क किनारे लटका दिया गया। घटना के बाद हिंदू संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में 50 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।