Tuesday, July 15, 2025

65 साल के मोहम्मद रियाज ने जिस हाथ से लड़की को छेड़ा, UP पुलिस ने उस हाथ का कर दिया ‘इलाज’: छेड़खानी के बाद सड़क पर ही पीड़िता ने भी कूट दिया था

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 65 साल के मोहम्मद रियाज ने सड़क पर महिला से छेड़छाड़ की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में रियाज युवती को गलत तरीके से छूता है। महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रियाज का वही हाथ तोड़ दिया, जिससे उसने छेड़छाड़ की।

पुलिस ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इलाके में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपित मोहम्मद रियाज की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनसुार, रियाज पहले भी राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। लेकिन अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इसी वजह से उसका अपराध बढ़ता जा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपित महिला को गलत जगह छू रहा है। इसका अहसास होते ही महिला ने उसे थप्पड़ भी जड़े।