Friday, January 3, 2025

संभल हिंसा के दौरान SP पर फायरिंग करने वाला तिल्लन उर्फ शाहबाज दिल्ली से गिरफ्तार: हमले में PRO हुए थे घायल, लेजर लाइट से सीन रिक्रिएट कर हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के आरोपित तिल्लन उर्फ शावेज उर्फ शाहबाज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। तिल्लन ने एक मकान की छत पर से एसपी केके बिश्नोई पर गोली चलाई थी। हालाँकि, एसपी बिश्नोई बच गए थे, लेकिन इस गोली से उनके पीआरओ घायल हो गए थे।

यूपी पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली के लक्ष्मी नगर और जहाँगीरपुरी में लोकेशन मिली थी। लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से दबोच लिया। उस दरअसल, आगरा की एफएसएल टीम ने हिंदूपुरखेड़ा इलाके में गोली चलाने वाले मकान से लेजर लाइट के जरिए चिन्हित किया था और सीन रीक्रिएट किया था। इसके पहले दिल्ली के बाटला हाउस से अदनान और रिहार को गिरफ्तार किया गया था।