OpIndia is hiring! click to know more
Wednesday, April 16, 2025

माफिया मुख्तार की बीवी अफसा को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, ₹1 लाख का इनाम भी रखा: यूपी पुलिस कर रही तलाश

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी को उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसपर ₹50 लाख रुपए का इनाम भी रखा है। अफसा अंसारी पर पहले से ही मऊ पुलिस ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। 

गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार (15 अप्रैल 2025) को जिले के 29 इनामी अपराधियों की सूची जारी की। इन्हीं में अफसा अंसारी का नाम भी शामिल है। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गई है। इस लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान भी शुरू हो चुका है।

भगोड़ी अफसा ₹1 लाख की इनामी हो गई है। दोनों जिले की पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। अफसा की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए SWAT और सर्विलांस टीम को विशेष मूवमेंट में लगाया है। अफसा के पति मुख्तार अंसारी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।