संघ लोक सेवा आयोग ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले स्थान पर रहीं हैं जबकि दूसरा स्थान भी हर्षिता गोयल को मिला है। हर्षिता हरियाणा की हैं लेकिन गुजरात में पली बढ़ी हैं। वो चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए हैं
तीसरे स्थान पर अर्चित पराग और चौथे स्थान पर शाह मार्गी चिराग का नाम है। यूपीएससी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम और उनके रोल नंबर इसमें दिए गए हैं।
सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं।
नतीजों में बिहार का जलवा भी देखने को मिला है। बक्सर के हेमंत मिश्रा 13वीं स्थान पर चयनित हुए हैं। फिलहाल वो मिर्जापुर में एसडीएम हैं. पिछले साल यूपी प्रशासनिक सेवा में उनका चयन हुआ था।